पंजाब : BJP अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बाेले-किसान आंदोलन की आड़ में पंजाब का माहाैल खराब करने की काेशिश में शरारती तत्व
लुधियाना, कड़ाके की ठंड में भी पंजाब का सियासी पारा गरमाया रहा। शनिवार काे आयाेजित भाजपा की रैली में नेताओं ने कैप्टन सरकार काे निशाने पर लिया। इस माैके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ शरारती तत्व शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा चुनाव से नहीं भागेगी लेकिन सरकार की पोल न खोले ऐसा भी नहीं होगा।
लुधियाना में भाजपा की रैली में मंच पर माैजूद नेता। (कुलदीप काला)
तीक्ष्ण सूद के घर पर हुए हमले में देश को तोड़ने वाले नारे लगाए जा रहे थे। तीक्ष्ण सूद के घर पर हमले में डीएसपी को सस्पेंड किया जाय आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। भाजपा किसान समर्थक है। किसान विरोध नही कर रहे उस आड़ में कुछ शरारत कर रहे हैं। किसान कभी लोगों को गाली नहीं देते। बिट्टू का मतलब होता छोटा लेकिन उसने मीठा नहीं खाया।
लुधियाना में सांसद बिट्टू के खिलाफ आयाेजित रैली में उमड़े कार्यकर्ता। (कुलदीप काला)
चार जनवरी से लुधियाना बीजेपी लगातार धरना देगी
भाजपा किसी से डरती नहीं है। चार जनवरी से लुधियाना बीजेपी लगातार धरना देगी। बिट्टू के खिलाफ भाजपा लगातार धरना देंगी। देने तक हमलों में घायल हुए लोगों को मिलेंगे कोर कमेटी के सदस्य। अगली रैली जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर और बठिंडा में होगी।