ग्वालियर। सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा कर आरती उतारी। एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी अपने समर्थकों के साथ नाथूराम गोडसे की आरती उतार रही हैं। यह वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में राजश्री चौधरी के साथ भगवा टोपी लगाए दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में एक स्थान पर नाथूराम गोडसे और झांसी की रानी की तस्वीर लगाई गई हैं। यहां पर लगभग दर्जन भर लोग गोडसे की तारीफ में आरती गा रहे हैं। राजश्री चौधरी ने बताया कि नाथूराम अखिल भारत हिन्दू महासभा के केंद्रीय नेता हैं और वे हमारे दिलों में बसते हैं। कांग्रेस की सरकार ने उन्हें बदनाम कर दिया है। एक ऐसा वक्त आएगा, जब लोगों को सही इतिहास पता चलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता पर ग्वालियर में झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है, इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इस एफआईआर को वापस नहीं लिया गया तो वे लोग संसद का घेराव करेंगे।
आपको बताते जाए कि हिन्दू महासभा के सदस्यों ने ग्वालियर में नाथूराम गोडसे का 70 बलिदान दिवस मनाया था। इस बावत हिन्दू महासभा के सदस्य पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
You must log in to post a comment.