पडरौना,कुशीनगर : भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा के पार्थिव शरीर का मंगलवार को बांसी घाट नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर 12.30 बजे हुए अंत्येष्टि कार्यक्रम में उनके भाई के ज्येष्ठ पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। गौरतलब हो कि पडरौना शहर के जगदीश पुरम कॉलोनी निवासी 72 वर्ष के चंद्रभान कुशवाहा पिछले दो हफ्ते पहले अस्वस्थ होने के पर परिजनों ने उन्हें गोरखपुर इलाज के लिए ले गए थे. जहां डॉक्टरों के द्वारा किए गए चिकित्सा उपचार के बाद उन्हें कोरोना होने की पुष्टि की थी। इसके बाद उनका गोरखपुर में ही मेडिकल कॉलेज में कोरोना वार्ड में इलाज चल रहा था.कि सोमवार को दोपहर उनका निधन हो गया।
भाजपा में चंद्रभान की कमी नहीं होगी पूरी
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि चंद्रभान कुशवाहा पार्टी के कर्मठ सिपाही थे। उनके निधन से रिक्त हुए स्थान की पूर्ति नहीं की जा सकेगी। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बच्चा पांडेय नवीन, भाजपा जिला महामंत्री मारकन्डेय शाही ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा अपनी गगनभेदी बुलंद आवाज के लिए मशहूर थे। वह आवाज भले ही सदा के लिए शांत हो गई लेकिन उसकी गूंज का एहसास हमेशा होता रहेगा।
भाजपा से जुड़े रहे चंद्रभान
और पढ़ें
भाजपा से जुड़कर कुशवाहा ने विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की.भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने वर्ष 1988-89 में काम शुरू किया था.बाद में पडरौना देहात मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष,किसानमोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर उन्हें पार्टी ने नामित किया. वर्तमान में वह कुबेरस्थान मण्डल के प्रभारी पद पर थे.बीच में वह केन यूनियन के डायरेक्टर भी रहे।
संयुक्त परिवार के साथ रहते थे भाजपा नेता
चन्द्रभान कुशवाहा संयुक्त परिवार के एक सदस्य के रूप में बहुत ही सामान्य तरीके से जीवन जीते थे.उनकी धर्मपत्नी का स्वर्गवास कुछ साल पहले ही हो गया था. उनकी कोई संतान नहीं थी.सुबह से देर रात तक आमलोगों की समस्या सुलझाने और लोगों से मिलने-जुलने में उनका पूरा समय व्यतीत होता था।
इन लोगों ने व्यक्त किया शोक
कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा,सपा नेता एनपी कुशवाहा,सीताराम
कुशवाहा,केदार कुशवाहा,अरविन्द कुशवाहा,सतीश कुशवाहा,पारस कुशवाहा,व्यास कुशवाहा,वंका सिह, जितेन्द्र कुशवाहा,राजदेव कुशवाहा,मदसुदन कुशवाहा,सन्तोष कुशवाहा,जनार्दन कुशवाहा,रामेश्वर कुशवाहा,रामवालक दास त्यागी,हरिओम कुशवाहा,रामप्रताप कुशवाहा,सतीश कुशवाहा,मंहथ राजेश नाथ,रामप्यारे,दिनेश चौधरी,बिक्रमा यादव, बजरंगी यादव,सुरजीत कुशवाहा,सुनिल यादव समेत क्षेत्र के राजनीति नेता व कार्यक्रता शामिल रहे।