फुफवार सुई थोक ग्राम पंचायत प्रधान विनोद कुमार एवं जावेद आलम के सौजन्य से ग्रामीणों को कंबल और लुईया का वितरण किया गया
आज सरसौल ब्लॉक अंतर्गत फुफुवार सुई थोक ग्राम पंचायत क्षेत्र मे ग्राम प्रधान विनोद कुमार और जावेद आलम के सौजन्य से क्षेत्र के बुजुर्गो और महिलाओं को शीत लहर के चलते ठण्ड से बचने के लिए लगभग 300कंबल और 50लुईया का वितरण किया गया |
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि महाराजपुर थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत यादव, पूर्व महामंत्री देवेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान महाराजपुर बबलू सिंह, शैलेन्द्र राजपूत और संतोष सेंगर रहे ||
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक फुफवार सुई थोक ग्राम पंचयात के ग्राम प्रधान विनोद कुमार और जावेद आलम रहे ||