रायबरेली। लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनमानस का जीना मुहाल है। पेट्रोलियम उत्पादों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही नहीं डीजल 80 रूपए प्रति लीटर के पार, पेट्रोल लगभग 90 रूपए प्रति लीटर व रसोई गैस 820 रूपए की हो गई है। लोगों को जीविका चलाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वही पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की लगातार वृद्धि अब थमने का नाम ही नहीं ले रही है। शायद इन्हीं अच्छे दिनों का वादा जनता से सरकार ने किया था जिनको अब जनता के सामने ला रही है। पहले एक वर्ष में गैस सब्सिडी 339 रूपए से घटकर 35 रूपए हो गई है। मध्यमवर्गीय व निम्न वर्गीय लोगों के हालत बढ़ती महंगाई में नहीं थम रही है उनको कम आय व व्यय अधिक से सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोलियम उत्पादों में लगातार बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हो गया है। जिससे जरूरत की सामान से लेकर खाद्य सामग्री तक भी महंगी हो गई। इनके दाम आसमान छू रहे हैं। इस समय लगातार बढ़ रही महंगाई पर सरकार का नियंत्रण न हो पाना इनकी नाकामी को प्रदर्शित कर रहा है।