अहमदाबाद : गुजरात के छह महानगरपालिकाओं के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक रुझानों में बीजेपी आगे है। 21 फरवरी को गुजरात के छह महानगरपालिकाओं अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर में वोट डाले गए थे। इस चुनाव में 48 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। चुनावी मैदान में 2275 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।
ताजा अपडेट (Live Updates)
- राजकोट नगर निगम में भाजपा को बहुमत प्राप्त हो गया है। बीजेपी ने यहां की 72 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। फिलहाल मतों की गिनती जारी है।
अहमदाबाद नगर निगम चुनाव- रिजल्ट
बीजेपी- 56 पर जीत
कांग्रेस- 12 पर जीत
अहमदाबाद नगर निगम चुनाव- कुल सीटे 192
बीजेपी- 12 पर आगे
कांग्रेस- 4 पर आगे
आप- 0
सूरत नगर निगम चुनाव- कुल सीटें 120
बीजेपी- 8 पर जीत
कांग्रेस-6 पर जीत
आप- 8 पर जीत
सूरत नगर निगम चुनाव- रूझान
बीजेपी- 40 पर आगे
कांग्रेस-10 पर आगे
आप- 10 पर आगे
जामनगर नगर निगम चुनाव – कुल सीटें 64
बीजेपी -12 पर जीत
कांग्रेस 5 पर जीत
जामनगर निगम चुनाव- रूझान
बीजेपी- 3 पर आगे
कांग्रेस- 1 पर आगे
बीएसपी-3 पर जीत
आप- 0
बडोदरा नगर निगम चुनाव – कुल सीटें 76
बीजेपी – 33 पर जीत
कांग्रेस- 7 पर जीत
राजकोट नगर निगम चुनाव- कुल सीट 72
बीजेपी- 24 पर जीत
6 नगर निगम में कुल 2,276 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।
बीजेपी-577
कांग्रेस- 566
आप- 470
एनसीपी- 91
अन्य पार्टियां- 353
निर्दलीय- 228
चुनाव में बीजेपी ने विकास को मुद्दा बनाया तो कांग्रेस समेत विपक्ष ने तेल की कीमतों पर सरकार को घेरा। इन चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी और AIMIM भी चुनावी मैदान में है।
इसे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है जो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का मिजाज तय कर सकते हैं। पिछले चुनाव में सभी छह निगमों में बीजेपी की जीत हुई थी। मुख्य टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल की AAP और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM भी इस इलेक्शन में ताल ठोंक रही है।
अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था जबकि सबसे अधिक 49.86 फीसदी वोट जामनगर में पड़े। इसी तरह, राजकोट में 47.27 फीसदी, भावनगर में 43.66 फीसदी, सूरत में 43.52 फीसदी और वडोदरा में 43.47 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया था।