जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के 30 हजार राजस्व ग्रामों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति किए जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 22 मार्च, 2021 को विश्व जल दिवस है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘कैच द रेन’ अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा। प्रदेश में इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्रालय तथा ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभागों को एक कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के 30 हजार राजस्व ग्रामों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति किए जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है। इसकी निरन्तर समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के 04 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस सम्बन्ध में प्रदेश स्तर पर, जनपद स्तर पर, विधान सभा स्तर पर राज्य सरकार की उपलब्धियों, नीतियों एवं कार्यक्रमों के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।