Tech खबरेंसितंबर में 83 इंच का ओएलईडी टीवी लॉन्च कर सकता सैमसंग

सितंबर में 83 इंच का ओएलईडी टीवी लॉन्च कर सकता सैमसंग

सैमसंग इस साल सितंबर में 83 इंच का ओएलईडी टीवी लॉन्च कर सकता है। सैम मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, नए टीवी में एलजी डिस्प्ले से डब्ल्यूआरबीबी ओएलईडी पैनल दिए जाने की उम्मीद है।

अपने अपकमिंग टीवी (केक्यू83एससी90ए) के लिए कंपनी ने नेशनल रेडियो रिसर्च इंस्टीट्यूट में कंपैटिबिलिटी रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है।

प्रसारण और संचार उपकरण, जैसे टीवी का, मैन्युफैक्चर, मार्किट और इंपोर्ट करने के लिए कंपैटिबिलिटी रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होती है।

इस प्रक्रिया के समाप्त होने के तीन महीने बाद एक प्रोडक्ट आमतौर पर अपनी शुरूआत करता है।

केवल एलजी डिस्प्ले वर्तमान में 83 इंच के ओएलईडी पैनल का उत्पादन करता है, और एलजी और सोनी के टीवी उनका उपयोग करते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग बाजार में 83 इंच के ओएलईडी टीवी लाने वाला तीसरा ब्रांड होगा।

इस बीच, इस महीने की शुरूआत में, दक्षिण कोरियाई फर्म ने अपनी नई ओएलईडी टीवी रेंज लॉन्च करने की घोषणा की थी जो भारत में न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 4,000 के साथ आती है।

नए टीवी इंटेलिजेंट ‘आईकम्फर्ट मोड’ के साथ आते हैं जो आसपास की रोशनी के अनुसार ब्राइटनेस लेवल को एडजस्ट करता है, और इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट भी है।

इसके अलावा, नई रेंज में वायरलेस डॉल्बी एटमॉस और ओटीएस प्लस साउंड है, जो स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट को फॉलो करती है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories