[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पुलिस ने महिला पहलवानों से बृजभूषण सिंह के खिलाफ मांगे सबूत
राष्ट्रीय

पुलिस ने महिला पहलवानों से बृजभूषण सिंह के खिलाफ मांगे सबूत

admin
Last updated: April 17, 2026 11:53 am
admin
Share
SHARE

Women Wrestlers Sexual Harassment Case: भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने जो यौन शोषण के आरोप लगाए हैं उसको लेकर ताजा अपडेट आया है. मामले में दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर दो महिला पहलवानों से फोटो, ऑडियो और वीडियो सबूत उपलब्ध कराने के लिए कहा है. जिससे उनके आरोपों को सबूत के रूप में पेश किया जा सके. ऐसा दावा एक रिपोर्ट में किया गया है.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पुलिस ने उनसे गले लगाने वाले फोटो भी सबूत के तौर पर पेश करने के लिए कहा है. इससे पहले दो वयस्क महिला पहलवानों ने 21 अप्रैल को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और दुराचार की कई घटनाओं का आरोप लगाते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी.

‘सबूत मुहैया कराए हैं’

इंडियन एक्सप्रेस ने एक पुलिस अधिकारी का हवाला देते हुए बताया है कि 5 जून को सीआरपीसी की धारा 91 के तहत महिला पहलवानों को अलग-अलग नोटिस जारी किए थे और उन्हें जवाब देने के लिए एक दिन दिया गया था. इसके साथ ही इस रिपोर्ट में एक पहलवान का हवाला देते हुए ये भी दावा किया गया है कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ उनके पास जो भी सबूत थे वो उपबल्ध कराए जा चुके हैं.

इसके अलावा पुलिस ने एक पहलवान और उसके रिश्तेदार को भी अलग-अलग नोटिस जारी करके बृजभूषण सिंह के खिलाफ कथित रूप से धमकी भरे फोन कॉल के बारे में भी विवरण मांगा है. खासतौर पर उस रिश्तेदार को धमकी भरे कॉल से संबंधित कोई भी वीडियो, फोटोग्राफ, कॉल रिकॉर्डिंग या व्हाट्सएप चैट देने का अनुरोध किया गया था.

वहीं, प्रदर्शनकारी पहलवानों ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृजभूषण यौन उत्पीड़न पीड़ितों को दबाव में लाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें अपने बयान बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं. साथ ही 15 जून तक उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर पहलवानों ने अपना आंदोलन फिर से शुरू करने की धमकी दी.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में वादे पूरा करने की कवायद में बढ़ा कर्ज
Next Article Wrestlers Protest: ये मिला मुझे मोहब्बत का सिला, बेवफा कहकर…

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?