राष्ट्रीयपूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया की भाजपा में वापसी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया की भाजपा में वापसी

राजस्थान में इस साल के अंत विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही बागी नेताओं की घर वापसी का दौरा शुरू हो गया है। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व आईपीएस अधिकारी गोपाल मीणा, रामदेव सिंह खैरवा, पूर्व आईएएस अधिकारी पीआर मीणा और नरसी किराड भगवा खेमें में लौट आए हैं। महरिया साल 2016 में भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद महरिया ने कहा, मैं फिर से अपने परिवार में वापस आकर बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। मैं फिर से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुआ हूं। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री बने महरिया 1998, 1999 और 2004 में तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। हालांकि, साल 2009 के लोकसभा चुनावों में उनकी हार के बाद, भाजपा ने उन्हें 2014 में टिकट से वंचित कर दिया। 2016 में पार्टी छोड़ने के बाद, महरिया ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories