राजनीति‘विषकन्या’, ‘नालायक बेटा’ टिप्पणी पर भाजपा, कांग्रेस विधायकों को चुनाव आयोग का...

‘विषकन्या’, ‘नालायक बेटा’ टिप्पणी पर भाजपा, कांग्रेस विधायकों को चुनाव आयोग का नोटिस

चुनाव आयोग (ईसी) ने बुधवार को कर्नाटक के भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल और कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे को 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान ‘विषकन्या’ और ‘नालायक बेटा’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर नोटिस जारी किया। चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में दोनों नेताओं को चार मई (गुरुवार) को शाम पांच बजे तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और व्यक्तिगत हमले करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं से यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए?

कर्नाटक के विजयपुरा निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ (जहरीली महिला) कहा, तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक ने एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नालायक बेटा’ कहा। यतनाल ने एआईसीसी अध्यक्ष की टिप्पणी की आलोचना करते हुए ‘जहरीली महिला’ वाली टिप्पणी की, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता ने पीएम मोदी की तुलना ‘जहरीले सांप’ से की थी। चुनाव आयोग ने व्यक्तिगत हमलों को रोकने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों और स्टार प्रचारकों को निर्देश दिए हैं।

आयोग ने कहा था कि उसने कई नेताओं को चुनाव प्रचार के दौरान भाषा की मर्यादा की अनदेखी करते देखा है। चुनाव आयोग ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories