खेलकेकेआर ने लिटन दास की जगह जॉनसन चार्ल्स को टीम में रखा

केकेआर ने लिटन दास की जगह जॉनसन चार्ल्स को टीम में रखा

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुरुवार को आईपीएल के इस सीजन के बाकी मैचों के लिए लिटन दास की जगह जॉनसन चार्ल्स को टीम में रखा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज चार्ल्स ने 41 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 971 रन बनाए हैं और वेस्टइंडीज की 2012 और 2016 की आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 विजेता टीम का हिस्सा थे।

इसके अलावा उन्होंने 224 टी20 मैच खेले हैं और उनके नाम पर 5600 से अधिक रन हैं। वह 50 लाख रुपये में केकेआर से जुड़े। बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास किसी पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के चलते घर वापस लौट गए हैं।

केकेआर ने एक बयान में कहा, लिट्टन दास को एक जरूरी पारिवारिक चिकित्सा आपात स्थिति के कारण बांग्लादेश लौटना पड़ा। हमारी शुभकामनाएं उनके परिवार के साथ हैं। पिछले साल नीलामी में केकेआर ने दास को 50 लाख रुपये में खरीदा था।दास ने 20 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चार गेंदों पर चार रन बनाए। इसके बाद वो दो स्टंपिंग करने से भी चूक गए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories