अध्यात्मजाने कब शुरू होगा जेष्ठ माह और इस माह में कौन से...

जाने कब शुरू होगा जेष्ठ माह और इस माह में कौन से काम करना है जरूरी

देश – 6 मई २०२३ से जेष्ठ का महीना शुरू हो रहा है. यह महीना तेज गर्मी आम के सीजन के लिए जाना जाता है.वहीं ज्योतिष के मुताबिक़ यदि आप जेष्ठ माह में कुछ विशेष उपाय करते हैं तो आपके भाग्य का उदय होता है और कुंडली से मंगल दोष दूर हो जाता है. कहते हैं इस महीने में जो व्यक्ति माता लक्ष्मी की अराधना करता है उसके घर में सुख-समृधि का वास होता है और व्यक्ति धन से सम्पन्न होता है. 

आध्यात्म के मुताबिक़ यदि कोई व्यक्ति जेष्ठ महीने में एक समय भोजन करता है तो उसको आरोग्य जीवन मिलता है और वह जीवन पर्यंत सुखी रहता है. महाभारत के अनुसार जेष्ठ माह में व्यक्ति को ‘ज्येष्ठामूलं तु यो मासमेकभक्तेन संक्षिपेत्। ऐश्वर्यमतुलं श्रेष्ठं पुमान्स्त्री वा प्रपद्यते।। का जाप करना चाहिए इसके साथ ही अगर आपकी कुंडली में अकाल म्रत्यु का दोष है या आपके मन में नकारात्मक विचार अधिक आते हैं तो आपको जेष्ठ माह में सफेद या काले तिल का दान करना चाहिए और भूखे व्यक्ति को भोजन करवाना चाहिए. 

इसके आलावा जेष्ठ माह में सूर्य का ताप अधिक होता है प्रत्येक व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठाना चाहिए और सूर्य को अर्घ देना चाहिए इससे व्यक्ति की मान सम्मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है और अगर व्यक्ति तांबे के बर्तन में भोजन ग्रहण करता है तो उसका स्वास्थ्य बेहतर रहता है. इसके साथ ही जेष्ठ माह में तपन बहुत होती है निर्जीव जानवर के लिए यह महीना काफी कष्टदायक साबित होता है आपको अपने घर की छत पर पानी और उनके लिए दाना अवश्य रखना चाहिए. अगर आप जेष्ठ माह में यह सभी काम करते हैं तो इससे आपका कल्याण होता है और आपके जीवन में सुख-सम्रद्धि बनी रहती है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories