राष्ट्रीयन्यायपालिका की स्वतंत्रता पर बोले कानून मंत्री

न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर बोले कानून मंत्री

देश – केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता को लेकर बड़ा बयान दिया है- उन्होंने कहा मोदी सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर नही किया है. प्रत्येक संस्थान की एक लक्ष्मण रेखा होती है या उसे संविधान द्वारा बनाए नियमों के आधार पर काम करना होता है. कोई भी संस्था हो उसके कुछ दायरे होते ही हैं. हम न्यायपालिका की स्वतंत्रता को बनाएं रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं.हमने कभी भी किसी पर कोई दबाव नही बनाया है.जो लोग बार-बार यह दावा कर रहे हैं उनका उद्देश्य समाज के लोगों के बीच भ्रम उत्पन्न करना है.

उन्होंने आगे भाषा का जिक्र करते हुए कहा – हमको उपनिवेश के युग को ख़त्म करना होगा क्या हमका सुप्रीम कोर्ट में अपनी भारतीय भाषा का उपयोग नही करना चाहिए. अगर हम मराठी कोर्ट में हैं तो हमको वहां की मूल भाषा का उपयोग करना चाहिए. भाषा सीखना बेहतर चीज है लोगों को सीखते रहना चाहिए लेकिन अगर आप अपनी अदालत में अपनी मूल भाषा का उपयोग करते हैं तो यह आपने देश के मूल ढांचें को मजबूत करता है.

वह आगे बोले – इस ममाले पर हम सुप्रीम कोर्ट से बात कर चुके हैं सरकार की मंशा साफ़ है हम अपनी भारतीय भाषा को मजबूत बनाना चाहते हैं हमने अपनी बातें सुप्रीम कोर्ट से स्पष्ट कहीं हैं अब इसपर सुप्रीम कोर्ट को विचार करने की आवश्यकता है. उन्होंने आगे अपने बारे में बताते हुए कहा-मुझे भगवान बुद्ध से ऊर्जा मिलती है और जब भी मैं निडर होकर कुछ करता हूं, तो वह ऊर्जा मुझे छत्रपति शिवाजी महाराज से मिलती है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories