राष्ट्रीयहरित अर्थव्यवस्था के लिए श्रीलंका लाएगा नए कानून : राष्ट्रपति

हरित अर्थव्यवस्था के लिए श्रीलंका लाएगा नए कानून : राष्ट्रपति

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि उनकी सरकार देश को हरित अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए नए कानून लाएगी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को कोलंबो में राष्ट्रपति पर्यावरण पुरस्कार 2021-2022 समारोह को संबोधित करते हुए विक्रमसिंघे ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को कम करना केवल श्रीलंका जैसे विकासशील देशों की जिम्मेदारी नहीं है।

राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि विकसित देशों को भी इसमें योगदान देना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीलंका यह सुनिश्चित करने का नेतृत्व करेगा कि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए संसाधन प्राप्त हों। उनका देश जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए वैश्विक अभियान में भूमिका निभाने का इरादा रखता है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories