राष्ट्रीयWrestlersProtest: पीटी उषा बयान से भड़के पहलवान

WrestlersProtest: पीटी उषा बयान से भड़के पहलवान

WrestlersProtest- भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा- पहलवान जिस तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं यह अनुशासनहीनता है इससे देश की छवि धूमिल हो रही है। 

उन्होंने यह भी घोषणा की है कि जल्द ही भारतीय कुश्ती संघ को चलाने के लिए तीन सदस्यों का एक पैनल बनेगा। पूर्व निशानेबाज़ सुमा शिरूर, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा और हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज सदस्य होंगे। अभी तक जज का नाम उन्होंने किसी को नहीं बताया है। 

 पहलवान बजरंग पुनिया ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा – उनसे इस तरह के कड़े बयान की कोई उम्मीद नहीं थी।  बता दें विनेश फोगाट ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर 1000 से अधिक लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories