राष्ट्रीयWorld Population 2023: भारत सिर्फ जनसंख्या की दृष्टि से नहीं इस चीज...

World Population 2023: भारत सिर्फ जनसंख्या की दृष्टि से नहीं इस चीज में भी है चीन से आगे

India Vs China Population: – भारत जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकल चुका है। भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख हो चुकी है, जबकि चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख है। आबादी का आकड़ा सामने आने से भारत की चिंता बढ़ गईं हैं। युवाओं के मन में रोजगार के संदर्भ में सवाल हैं कि इस बढ़ती आबादी के बीच देश अब रोजगार की स्थिति क्या होगी। 

वहीं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA)  के आधार पर वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स (डब्ल्यूपीपी) ने भारत की आबादी चीन से अधिक बताते हुए खुलासा किया कि भारत के युवा चीन के युवाओं से 10 साल छोटे हैं। भारत में युवाओं की औसत आयु 28 वर्ष और चीन में युवाओं की औसत आयु 39 वर्ष है। इसके साथ ही भारत युवाओं की दृष्टि से 94वें स्थान पर है, जबकि चीन 170वें स्थान पर है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ – एशिया में युवाओं की औसतन आयु 31.9 साल है। यह दुनिया में तीसरा सबसे यंगेस्ट जियोग्राफिक ग्रुप है। सबसे अधिक युवा  18.8 साल औसत आयु के साथ अफ्रीका में हैं। वहीं लैटिन अमेरिका में 31 साल है, जोकि एशिया से कुछ ही कम है। उत्तरी अमेरिका की 38.4 साल और यूरोप की 42.2 औसत आयु है। 

बताते चलें स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन 2023 रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि चीन की 1.4257 बिलियन की तुलना में जून के अंत तक भारत की जनसंख्या 1.4286 बिलियन हो जाएगी। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories