राष्ट्रीयजयशंकर से बोले सिद्धारमैया, हमें ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएं, जो...

जयशंकर से बोले सिद्धारमैया, हमें ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएं, जो हमारे लोगों को सूडान से वापस ला सके

कर्नाटक के 31 आदिवासी संकटग्रस्त सूडान में फंसे हुए हैं और उन्हें वापस लाने में सरकार की निष्क्रियता के आरोप वाली टिप्पणी को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गया है। मंगलवार को, सिद्धारमैया ने संकटग्रस्त सूडान में फंसे कर्नाटक के आदिवासियों को बचाने के लिए राज्य और केंद्र सरकारों से अपील की थी, यह आरोप लगाते हुए कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिस पर जयशंकर ने जवाब दिया था: मैं आपके ट्वीट से हैरान हूं! जीवन दांव पर लगा है, राजनीति मत करो।

जयशंकर ने कहा, खार्तूम सूडान में ज्यादातर भारतीय नागरिकों और पीआईओ के साथ लगातार संपर्क में है। विदेश मंत्री पर तंज कसते हुए सिद्धारमैया ने उनसे उस व्यक्ति की ओर इशारा करने को कहा जिससे लोगों को वापस लाने के लिए संपर्क किया जा सके क्योंकि वह बिजी हैं। सिद्धारमैया ने मंगलवार देर रात पोस्ट किया, चूंकि आप (जयशंकर) विदेश मंत्री हैं, मैंने आपसे मदद की अपील की है। यदि आप बिजी हैं, तो कृपया हमें उस व्यक्ति के बारे में बताएं जो हमारे लोगों को वापस लाने में हमारी मदद कर सके। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह सिद्धारमैया को केंद्रीय विदेश मंत्री की ओर से सबसे भयावह प्रतिक्रिया है।

सिद्धारमैया ने पोस्ट की एक सीरीज में कहा था, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से तत्काल हस्तक्षेप करने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं। कांग्रेस नेता ने कहा, सूडान में हक्की पिक्की पिछले कुछ दिनों से बिना भोजन के फंसे हुए हैं और सरकार ने अभी तक उन्हें वापस लाने के लिए कार्रवाई शुरू नहीं की है। भाजपा सरकार को हक्की-पिक्की की भलाई सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक चर्चा करनी चाहिए और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों तक पहुंचना चाहिए।

आपको बता दें कि कर्नाटक के प्रमुख आदिवासी समुदायों में से एक ‘हक्की पिक्की’ है। कन्नड़ में ‘हक्की’ शब्द का इस्तेमाल ‘पक्षी’ और ‘पिक्की’ का इस्तेमाल ‘पकड़ने’ के लिए किया जाता है, यानी इस समुदाय का पारंपरिक व्यवसाय ‘पक्षी पकड़ने’ के रूप में जाना जाता है। सिद्धारमैया ने कहा था, यह जानना भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने सूडान में चल रहे गृहयुद्ध में एक भारतीय और 60 अन्य लोगों को खो दिया है। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और क्षेत्र में शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।राज्य के आदिवासी वहां व्यापार के सिलसिले में गए थे। सूत्रों के मुताबिक, चन्नागिरी की पांच जनजातियां, शिवमोग्गा की सात, मैसूरु जिले के हुनासुरु शहर की 19 जनजातियां सूडान में फंसी हुई हैं। शिवमोग्गा हक्की पिक्की शिविर के प्रभु ने बचाव के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा था कि भारतीय 10 दिनों से सूडान के अल्पाशीर शहर में फंसे हुए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories