[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मणिपुर के भाजपा विधायकों ने सीएम बीरेन सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा- मुख्यमंत्री बदलने की कर रहे हैं मांग
राष्ट्रीय

मणिपुर के भाजपा विधायकों ने सीएम बीरेन सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा- मुख्यमंत्री बदलने की कर रहे हैं मांग

admin
Last updated: April 17, 2026 11:56 am
admin
Share
SHARE

मणिपुर में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के खिलाफ भाजपा के विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। राज्य में मुख्यमंत्री से नाराज होकर दो विधायक कोई जिम्मेदारी नहीं दिए जाने की शिकायत करते हुए अपने-अपने सरकारी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि मणिपुर सरकार के विभिन्न निगमों और निकायों में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे कई और और विधायक भी इन सरकारी पदों से इस्तीफा दे सकते हैं।

मिल रही जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के वकिर्ंग स्टाइल से नाराज होकर भाजपा विधायकों ने पार्टी आलाकमान से राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की गुहार लगाई है। इन नाराज विधायकों ने दिल्ली आकर कई नेताओं से मुलाकात कर यह मांग की है कि राज्य में मुख्यमंत्री को बदला जाए और अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उस हालत में उनके मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाए। कई विधायक मुलाकात करने के बाद दिल्ली से रवाना हो गए हैं हालांकि सूत्र यह बता रहे हैं कि अभी भी कई नाराज विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है।

दरअसल, मणिपुर में पार्टी और सरकार में घमासान की शुरूआत 13 अप्रैल को भाजपा विधायक थोकचॉम राधेश्याम सिंह द्वारा मणिपुर के मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद से इस्तीफा देने के साथ ही हो गई थी। उन्होंने अपने इस्तीफे में कोई जिम्मेदारी नहीं दिए जाने की शिकायत करते हुए पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। इसके कुछ ही दिन बाद, सोमवार 17 अप्रैल को लांगथबल विधान सभा के भाजपा विधायक करम श्याम ने भी मुख्यमंत्री पर मणिपुर पर्यटन निगम के अध्यक्ष के तौर पर कोई जिम्मेदारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया।

यह बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर विधायक राज्य के कुकी समुदाय से आते हैं जो मुख्यमंत्री द्वारा 2008 के एसओओ समझौते का निलंबन करने से नाराज है। नाराज विधायक अपनी संख्या 12 होने का दावा कर रहे हैं हालांकि भाजपा इतने बड़े पैमाने पर विरोध की बातों को सिरे से खारिज कर रही है। भाजपा के एक नेता ने बताया कि राज्य में भाजपा की सरकार पूरी तरह से मजबूत और सुरक्षित है। दो-तीन विधायकों को निजी कारणों की वजह से कुछ समस्याएं हैं और उसका समाधान कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि, पिछले साल मार्च में 60 सदस्यीय राज्य विधान सभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल कर पहली बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत के साथ मणिपुर में सरकार बनाई थी। बाद में जेडीयू के 5 विधायकों के शामिल होने के बाद राज्य में भाजपा विधायकों की संख्या 37 पर पहुंच गई।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शेट्टार की बगावत से उपजे हालात को नियंत्रित करने के लिए जेपी नड्डा का हुबली दौरा आज
Next Article भीड़ ने पाकिस्तान के सरगोधा में अहमदी समुदाय के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?