राष्ट्रीयट्वीटर ने बीबीसी को बताया सरकारी मीडिया संस्थान

ट्वीटर ने बीबीसी को बताया सरकारी मीडिया संस्थान

देश– एलन मस्क ने ट्विटर खरीद लिया, ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखाया। ब्लू टिक वैरिफिकेशन को पैसे से बेचना शुरू किया। कई प्रतिबंधित अकाउंट को बहाल कर दिया। वहीं अब समाचार कम्पनी BBC को ट्वीटर ने सरकारी मीडिया करार दे दिया है।

 ट्वीटर ने बीबीसी को गोल्ड टिक दिया है। ट्वीटर के इस कारनामे पर बीबीसी की प्रतिक्रिया आई है। बीबीसी ने इसका विरोध करते हुए कहा- स्टेट एफिलिएटेड मीडिया अकाउंट ऐसे आउटलेट हैं जहां स्टेट फाइनेंशियल रिसोर्सेज डायरेक्ट या इनडायरेक्टली पॉलिटिकल दबावों या प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन पर कंट्रोल के जरिए एडिटोरियल कंटेंट पर कंट्रोल रखता है।
बीबीसी का दावा है कि वह गोल्ड टिक के परिपेक्ष्य में ट्वीटर से संवाद कर रहे हैं। जल्द ही इस मामले में सुधार देंखने को मिलेगा। इस बीच दोनों के मध्य ट्वीटर वार जारी है। कहा गया है कि बीबीसी स्वतंत्र है और हमेशा रहा है। बता दें ट्वीटर पर बीबीसी के 2.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
बता दें बीबीसी न्यूज़ (वर्ल्ड) और बीबीसी ब्रेकिंग न्यूज के साथ बीबीसी के अन्य हैंडल्स को गोल्ड लेवल ही दिया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories