राष्ट्रीयपरिवारवाद-भ्रष्टाचार से लड़ना ही होगा’

परिवारवाद-भ्रष्टाचार से लड़ना ही होगा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (8 अप्रैल) को तेलंगाना में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया. उसके बाद वहां पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, तेलंगाना के लोगों को तुष्टीकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से लड़ना ही होगा. 

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, हमने देशभर में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था बढ़ाई है लेकिन ऐसा पहले क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि परिवारवादी ताकतें व्यवस्था पर, सिस्टम पर से अपना कंट्रोल नहीं छोड़ना चाहती थी. पीएम ने कहा, किस लाभार्थी को क्या लाभ मिले, कितना मिले ये नियंत्रण ये ताकतें अपने पास ही रखना चाहती थी. 

‘तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना ही होगा’
उन्होंने कहा, तेलंगाना के लोगों को तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना ही होगा. उन्होंने कहा, केंद्र के प्रोजेक्ट्स में राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिलने की वजह से इसका नुकसान जनता को होता है. पीएम ने कहा, कुछ लोग विकास के कार्यों से बौखलाए हुए हैं, ये लोग हर प्रोजेक्ट में अपने परिवार का स्वाद देखते हैं और ये सिस्टम से अपना कंट्रोल नहीं छोड़ना चाहते हैं. पीएम ने कहा, तेलंगाना को अलग राज्य बने उतना ही समय हुआ है जितना समय केंद्र में एनडीए की सरकार को हुआ है. हम सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास  के नारे को आगे लेकर बढ़ रहे हैं.

आस्था, आधुनिकता और टूरिज्म को जोड़ेगी ट्रेन
पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को संबोधित करते हुए कहा, तेलंगाना-आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाली एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई. यह ट्रेन एक प्रकार से आस्था, आधुनिकता और टूरिज्म को जोड़ने वाली है. इसके साथ ही आज यहां 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. उन्होंने कहा, वंदे भारत ट्रेन भाग्यलक्ष्मी मंदिर के शहर को भगवान वेंकटेश्वर के नगर से जोड़ेगी.  पीएम ने कहा, मुझे इस बात का भी दुख है, केंद्र की कोशिशों के बीच राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिलने की वजह से मुझे मेरे प्रोजेक्ट मिलने में देरी हो रही है. राज्य सरकार से आग्रह है की विकास कार्यों में बाधा लाने की बजाए तेजी लाने में फोकस करे.  

SOURCE ABP

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories