राष्ट्रीयप्रधानमंत्री 12 अप्रैल को राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को रवाना...

प्रधानमंत्री 12 अप्रैल को राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह राजस्थान से चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। आम दिनों यह ट्रेन अजमेर से दिल्ली तक चलेगी जबकि उद्घाटन के दिन यह जयपुर से रवाना होगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है जो पहली बार 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लिए चली थी। राजस्थान से वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक उद्घाटन के दिन यह ट्रेन जयपुर से चलेगी, जबकि सामान्य दिनों में यह ट्रेन अजमेर और दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन का समय, सप्ताह में दिन, ठहराव और किराया सहित ट्रेन का अंतिम कार्यक्रम शीघ्र ही निर्धारित किया जाएगा।

इस ट्रेन की खासियत यह है कि यह 100 फीसदी स्वदेशी प्रौद्योगिकी से बनी है। इस वातानुकूलित ट्रेन में स्वचालित दरवाजे, जीपीएस सिस्टम, वाईफाई जैसी कई सुविधाएं हैं। इस ट्रेन का मार्च में तीन दिन ट्रायल किया गया था। यह अजमेर से दिल्ली के बीच करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories