अध्यात्मHappy Hanuman jayanti- रोजाना करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप

Happy Hanuman jayanti- रोजाना करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप

Happy Hanuman jayanti- आज 6 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। आज जगह- जगह प्रभु हनुमान के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया है। लोग दान पुण्य कर रहे हैं। 

मंदिरों में सुबह से ही भीड़ देंखने को मिली है। वहीं यदि आप चाहते हैं कि आपके ऊपर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहे तो आपको रोजाना हनुमान जी के नीचे दिए गए मंत्रों में से किसी एक मंत्र का जाप करना चाहिए।
कहते हैं अगर कोई भावपूर्ण हनुमान जी का ध्यान करता है तो हनुमान जी उसके सभी कष्ट हर लेते हैं। व्यक्ति का जीवन सुखी होता है और उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है। 

जानें हनुमान मंत्र- 

सर्वदुःख निवारणार्थ हनुमान मंत्र-

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय आध्यात्मिकाधिदैवीकाधिभौतिक तापत्रय निवारणाय रामदूताय स्वाहा।

कल्याणार्थ हनुमान मंत्र

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय देवदानवर्षिमुनिवरदाय रामदूताय स्वाहा।

स्वरक्षा के लिए हनुमान मंत्र

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय वज्रदेहाय वज्रनखाय वज्रमुखाय वज्ररोम्णे वज्रदन्ताय वज्रकराय वज्रभक्ताय रामदूताय स्वाहा।

भय मुक्ति हनुमान मंत्र-

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय परयन्त्रतन्त्रत्राटकनाशकाय सर्वज्वरच्छेदकाय सर्वव्याधिनिकृन्तकाय सर्वभयप्रशमनाय सर्वदुष्टमुखस्तंभनाय सर्वकार्यसिद्धिप्रदाय रामदूताय स्वाहा।

कुबुद्धि को ठीक करने का मंत्र-

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सव्रग्रहान् भूतभविष्यद्वर्तमानान् समीपस्थान सर्वकालदुश्टबुद्धीनुच्चाटयोच्चाटय परबलानि क्षोभय क्षोभय मम सर्वकार्याणि साधय साधय स्वाहा।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories