राष्ट्रीयNCERT Class 12th Book:- आरएसएस और गांधी हमेशा गांधी की विरासत से...

NCERT Class 12th Book:- आरएसएस और गांधी हमेशा गांधी की विरासत से परेशान रहे

NCERT Class 12th Book:- देश के इतिहास की किताबों में बदलाव शुरू हो गया है। इतिहास की किताबों से गांधी से जुड़े तत्व हटाए जाने शुरू हो गए हैं। इस मामले पर अब महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। 

उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाया है कि यह महात्मा गांधी की लोकप्रियता और उनकी विरासत से हमेशा परेशान रहे हैं। एनसीआरटी की किताबों से महात्मा गांधी की कुछ पंक्तियों को हटाया गया है। इसपर मुझे कोई हैरानी नहीं हुई है। लेकिन जो हो रहा है तो यह चिंता का विषय है।
उन्होंने आगे कहा- वह किताबों में इतिहास बदल देंगे। इससे के खिलाफ संघ परिवार के अभियान को स्वीकृति मिलेगी। इन किताबों में हुए बदलवा का आरएसएस से दो कनेक्शन हैं। इसमें आरएसएस इतिहास को अपने मुताबिक गढ़ सकती है और दूसरा वह गांधी को जिस रूप में लोगों को दिखाना चाहते हैं उस रूप में दिखा पाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा बीजेपी और आरएसएस दोनों ही गांधी की विरासत से परेशान रहे हैं। बता दें तुषार गांधी महात्मा गांधी पर लिखी किताब ‘लेट्स किल गांधी! ए क्रॉनिकल ऑफ़ हिज़ लास्ट डेज़, द कॉन्सपिरेसी, मर्डर इन्वेस्टिगेशन एंड ट्रायल’ के लेखक हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories