राजनीतिममता बनर्जी और नीतीश कुमार वोट बैंक के लिए समाज को बांटने...

ममता बनर्जी और नीतीश कुमार वोट बैंक के लिए समाज को बांटने का काम कर रहे : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल और बिहार के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज को बांटने का काम कर रहे हैं भगवान महावीर जन्म (कल्याण) जयंती पर आयोजित किए गए विश्व शांति सद्भावना दिवस समारोह में बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया के एक हिस्से में जहां लंबे समय से युद्ध चल रहा है। वहीं भारत में, जहां एक तरफ शांति का वातावरण है, वहां पर भी राम नवमी की शोभायात्रा को शांति से नहीं निकलने देने की घटनाएं भी सामने आती हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जहां भारत के एक हिस्से में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री यह कह देती हैं कि हिंदू इस इलाके में न जाएं, तो क्या मुख्यमंत्री ही समाज और क्षेत्र को बांटने पर आ गई है, यह अपने आप में चिंता का विषय खड़ा हो जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि दुनिया के किसी दो देशों के बीच में युद्ध चल रहा हो तो यह एक अलग बात है। लेकिन अपने ही देश में पश्चिम बंगाल और बिहार में इस तरह की स्थिति पैदा कर दी गई है कि राम नवमी के समय भी शोभायात्रा को शांतिपूर्वक ढंग से नहीं निकालने दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री दुनियाभर के देशों को यह संदेश देते हैं कि ‘यह युद्ध का समय नहीं है’ और दुनियाभर के देश उनकी बात को मानते भी हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ अपने ही देश के दो राज्यों के मुख्यमंत्री इस तरह की बातें करते हैं और पक्षपात करने का काम करते हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है कि क्या इस हिंसा के पीछे एक वर्ग है या तुष्टिकरण की राजनीति उनको और हवा देने का काम करती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या वोट बैंक की राजनीति में अशांति फैलाने का काम इस तरह से भी किया जाता है ? ठाकुर ने राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीन से पैसा लेने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर से कांग्रेस और राहुल गांधी की भी आलोचना की।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories