स्वास्थ्य-जीवनशैलीमहावीर स्वामी जयंती:- जानें महावीर स्वामी के उपदेश और स्त्रियों के विषय...

महावीर स्वामी जयंती:- जानें महावीर स्वामी के उपदेश और स्त्रियों के विषय मे तर्क

लाइफस्टाइल- जैन समुदाय का प्रमुख पर्व महावीर जयंती इस साल 4 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। यह जैन समुदाय के 24 वें तीर्थंकर थे।महावीर स्वामी के बचपन का नाम वर्धमान था। इनके पिता सिद्धार्थ और माता त्रिशला थीं।

जैन धर्म की स्थापना किसने किया इसका श्रेय किसी को नहीं दिया गया है। कर्म और ज्ञान के आधार पर जैन धर्म के तीर्थंकर हुए। महावीर स्वामी जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर थे। जैन धर्म मे तीर्थंकर उस व्यक्ति को कहा जाता है जो सांसारिक सुख का त्याग करता है, मोह माया से विरक्त हो जाता है और लोगों को धर्म का पाठ पढ़ाता है।

महावीर स्वामी के उपदेश-

जैन धर्म के ग्रंथ आचारांग सूत्र के मुताबिक महावीर स्वामी एक साधु थे। वह अकेले रहते थे। उनका जीवन भ्रमण करना और लोगों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना था। महावीर स्वामी ने अपनी भ्रमण यात्रा को 30 वर्ष की आयु में आरम्भ किया और 42 वर्ष तक यह भ्रमण करते रहे।
महावीर स्वामी और गौतम बुद्ध में एक बात समान थी कि उन्होंने आम आदमी को उपदेश नहीं दिया। महावीर स्वामी अपने अनुयायियों को उपदेश देते थे। उन्होंने अपने अनुयायियों को असत्य से दूर रहने, मैथुन को त्यागने, हिंसा का विरोध करने, सांसारिक वस्तुओं का त्याग करने का उपदेश दिया।

जैन धर्म के मुताबिक स्त्रियां-

जैन ग्रंथो के मुताबिक स्त्रियों को लेकर महावीर स्वामी के कई अलग विचार थे। उनका मानना था कि महिलाएं कभी सन्यासी नहीं बन सकती हैं। महिलाओं में सबसे अधिक प्रलोभन होता है। उनके भीतर अंडाशय का निर्माण होता है जो मासिक धर्म के दौरान मर जाते हैं।
कई लोगों का कहना है कि महावीर स्वामी के धर्म को मानने के लिए जिन नियमों को बनाया गया वह बेहद कठिन थे। उनका पालन करना आसान नहीं है। यही कारण है कि जैन धर्म का प्रसार-प्रचार भारत में भी कम हुआ है और विश्व स्तर पर भी जैन धर्म को लोग नहीं जान पाए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories

Previous article
Next article