खेलमार्क की गेंद ने दिल्ली कैपिटल्स के छुड़ाए पसीने

मार्क की गेंद ने दिल्ली कैपिटल्स के छुड़ाए पसीने

खेल- लखनऊ जाइंट्स ने कल इकान मैच में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से मात दी। लखनऊ जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 193 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली की टीम ने लक्ष्य का पीछा किया लेकिन 20 ओवर में 9 विकेट गवाकर दिल्ली की टीम महज 143 रनों पर सिमट गई।

अगर हम कल के मैच की शुरुआत की बात करें तो लखनऊ जाइंट्स की टीम ने फील्डिंग में बहुत खराब प्रदर्शन किया। हर कोई निराश था। दिल्ली की टीम पूरे जोश के साथ लखनऊ को हराने के लिए ताबड़तोड़ जुटी हुई थी। तभी लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल ने गेंदबाजी में बदलाव किया।
कप्तान ने गेंद मार्क वुड को थमाई। बदले ओवर ने कमाल दिखा दिया। मार्क ने तीसरी गेंद में पृथ्वी शां का विकेट उड़ाया। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद में मिचेल मार्श को बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौटा दिया।
मार्क वुड ने अपने दूसरे ओवर में भारतीय क्रिकेट की सनसनी कहे जा रहे सरफ़राज़ ख़ान को पवेलियन भेज दिया। मार्क की गेंदबाजी ने मैच सीधे लखनऊ के खेमे में कर दिया और यहीं से दिल्ली की टीम का मनोबल टूटने लगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories