राजनीतिदेश पर शासन करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं राहुल

देश पर शासन करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं राहुल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि इस देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया और जब अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया, तो उन्होंने कहा कि अदालत ही गलत है। राहुल गांधी सोचते हैं कि इस देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है।

उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी हकदारी की राजनीति करते हैं। वह सोचते हैं कि चूंकि वह गांधी परिवार में पैदा हुए, इसलिए वह संविधान, अदालत और संसद से ऊपर हैं। वह यह भी सोचते हैं कि वह भारत के संविधान से ऊपर हैं। जो लोग हम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें यह याद करने की कोशिश करनी चाहिए कि कैसे यूपीए सरकार के दौरान देश में संस्थानों को कमजोर करने की साजिश चल रही थी।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार के बयान को दोहराया। वैष्णव ने कहा, सभी भ्रष्टाचारी एक स्टेज पर आ गए हैं, वे खुश नहीं हैं क्योंकि पीएम मोदी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि गरीब लोगों को उनके अकाउंट में हर संभव मदद मिले। यह विपक्ष को मंजूर नहीं, वह भ्रष्टाचार के दिनों में वापस जाना चाहते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories