राष्ट्रीयकर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा द्वारा घोषित कोटा खत्म करने का किया वादा

कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा द्वारा घोषित कोटा खत्म करने का किया वादा

कर्नाटक कांग्रेस ने मंगलवार को सत्ता में आने के बाद राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा घोषित आरक्षण कोटा खत्म करने का संकल्प लिया। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए आरक्षण पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी मुहर लगा दी है, लेकिन, जनता ने इसे खारिज कर दिया है और 40 दिनों के बाद कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और नए आरक्षणों को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि आरक्षण कानून, संविधान और समुदायों के हितों के खिलाफ है। शिवकुमार ने कहा, हम अल्पसंख्यकों, वोक्कालिगा, लिंगायत और ओबीसी के हितों की रक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा, आरक्षण के मामले ने प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अन्य राज्यों द्वारा इस तरह के प्रयासों के खिलाफ फैसले दिए हैं। इसके बावजूद दो मंत्रियों ने लोगों को ठगने के लिए आरक्षण का कोटा बढ़ाने का फैसला किया।

शिवकुमार ने सवाल किया कि किस आधार पर सरकार ने आरक्षण में वृद्धि की घोषणा की है। क्या पिछड़ा वर्ग आयोग ने दिसंबर, 2022 में प्रस्तुत अपनी अंतरिम रिपोर्ट में आरक्षण में वृद्धि की सिफारिश की है? क्या अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण बढ़ाना संभव है?

आरक्षण और आंतरिक आरक्षण के लिए उन्हें उचित अध्ययन और शोध पर आधारित होना होगा और संविधान में संशोधन करना होगा। शिवकुमार ने कहा कि अगर इसे चुनावी हथकंडे के रूप में किया जाता है, तो यह संभव नहीं होगा।

उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि, क्या किसी वोक्कालिगा या लिंगायत स्वामी ने उन्हें आरक्षण का कोटा वापस लेने और उन्हें देने के लिए कहा है? क्या विपक्षी दल ने इसकी मांग की है? वोक्कालिगा और लिंगायत ने अपनी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण को क्रमश: 12 प्रतिशत और 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने मुसलमानों के आरक्षण को वापस लेने की मांग नहीं की। आरक्षण 56 प्रतिशत हो गया है और भाजपा सरकार सीमा बढ़ाकर दोनों समुदायों को आरक्षण दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ²ढ़ता से अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है और हम चाहते हैं कि मुस्लिम आरक्षण बरकरार रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories