राष्ट्रीयराहुल गांधी पप्पू नहीं

राहुल गांधी पप्पू नहीं

राजनीति– कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) कल अपने क्रोधित रूप में दिखी। बीजेपी(BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) पर जमकर कटाक्ष किया। अपने पिता को याद करते हुए कहा- संसद में उनका अपमान हुआ। 

मेरे भाई को मीर जाफर(meer Jafar) कहा गया। उनके मंत्रियों ने सदन में मेरी माँ का अपमान किया। उनके एक मुख्यमंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी(Rahul Gandhi) नहीं जानते उनके पिता कौन हैं। इन लोगों से सवाल नहीं होता। इनपर कोई केस नहीं होता। इनकी सदस्यता रद्द नहीं होती।
बीजेपी बार-बार परिवारवाद की बात करती है। मैं जानना चाहती हूं भगवान राम कौन थे। पांडव कौन थे। क्या उन्हें सिर्फ परिवारवाद कहा जाना चाहिए कि उन्होंने अपने मूल सिद्धांतों अपनी संस्कृति के लिए लड़ाई लड़ी। हमारे परिवार ने देश के लिए संघर्ष किया है।लोकतंत्र को हमारे परिवार ने अपने खुन से सींचा है।
प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने आगे कहा- मेरे भाई राहुल गांधी ने देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं से पढ़ाई की। देश के लोग उनको पप्पू कहने लगे। लेकिन आज वह जानते हैं कि वह पप्पू नहीं हैं। वह देश के लोगों की आवाज हैं। वह ईमानदार हैं। वह लोगों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories