मनोरंजनKangana Ranaut: Birthday Special में जानिए किनके साथ रहा है 36 का...

Kangana Ranaut: Birthday Special में जानिए किनके साथ रहा है 36 का आंकड़ा

डेस्क। Kangana Ranaut Birthday Special: कंगना रनौत 23 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं और एक्ट्रेस के जन्मदिन पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी है। कंगना का जीवन शुरू से ही काफी चुनौतियों से भरा हुआ है। चाहे बचपन में घर से भागना हो या बॉलीवुड में ही काम करते हुए इंडस्ट्री से लोगों से पंगा लेना हो, वह हमेशा किसी न किसी विवाद से घिरी ही रहती हैं।
आपको याद हो कुछ दिनों पहले कंगना ने इंटरनेट पर (Kangana Ranaut Birthday Special) उनके जन्मदिन की तारीख को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। उनका कहना था कि वामपंथियों ने इसे हाईजैक कर लिया है जिसके कारण उनका जन्मदिन गलत दिखाया जाता है और ये एक छोटा सा बयान था, कंगना तो कई बड़े विवादों में रह चुकी हैं। हम आपको आज उनकी लाइफ की कुछ बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताएंगे।
Kangana Ranaut Birthday Special: भारत की आजादी को लेकर दिया था ये बयान
एक पुराने बयान में कंगना रनौत ने (Kangana Ranaut Birthday Special) कहा था कि भारत को असली आजादी साल 2014 में मिली थी और जब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई थी तो उन्होंने कहा था कि 1947 में मिली आजादी भीख थी। आगे उन्होंने कहा था,”सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा। ये उस वक्त की बात है जब कंगना का ट्विटर अकाउंट भी बंद कर दिया गया था।
Kangana Ranaut Birthday Special: उद्धव ठाकरे के साथ हुई थी कंगना रनौत की तू-मैं 
साल 2020 में कंगना रनौत और महाराष्ट्र के उस वक्त के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार के बीच जमकर बवाल मचा था। उस वक्त कंगना का मुंबई स्थित ऑफिस को बीएमसी ने धराशाही कर दिया था और तब कंगना ने ठाकरे को श्राप दिया था और कहा था ‘आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा’। इसके बाद जब साल 2022 में ठाकरे की सरकार में उठापटक हुई तो कंगना का पुराना बयान खूब वायरल भी हुआ था।
Kangana Ranaut Birthday Special: करण जौहर पर लगाया था ये आरोप
बॉलीवुड में रहकर कंगना ने बॉलीवुड वालों से काफी बैर पाला है। उन्होंने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मुद्दे को भी उठाया था। उन्होंने ‘कॉफी विद करण’ में यह कहा था कि अगर कभी उनकी बायोपिक बनती है तो करण उसमें करण मूवी माफिया, बाहर से आए लोगों को लेकर असहिष्णु है और नेपोटिज्म को बढ़ावा देता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories