मनोरंजनBigg Boss 16 के विनर Mc stan पर लगा अब्दू रोजिक की...

Bigg Boss 16 के विनर Mc stan पर लगा अब्दू रोजिक की गाड़ी तोड़ने का आरोप

डेस्क। Bigg Boss winner Mc Stan: बिगबॉस 16 अपने कंटेंट से ज्यादा इसपर अपने कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा में था, वो टीम जिसमें साजिद खान, शिव ठाकरे, निमृत कौर, सुंबुल तौकीर, शिव ठाकरे और तजाकिस्तान के अब्दू रोजिक शामिल थे। शो के अंदर तमाम कोशिशों के बाद भी ये मंडली नहीं टूटी लेकिन शो के खत्म होने के बाद आलम काफी बदला रहा है। शो के विनर रैपर एमसी स्टैन और अब्दू की दोस्ती में दरार पड़ गई है। पहले अब्दू ने मीडिया को बताया था कि एमसी उनके बारे में गलत अफवाह फैला रहे हैं और फिर अब उनका कहना है कि रैपर की टीम ने उनकी गाड़ी से तोड़फोड़ भी की है।
अब्दू को स्टैन के फैंस सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं। साथ ही अब्दू ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर यह भी कहा था कि स्टैन उनका फोन नहीं उठा रहे हैं और उन्हें लेकर गलत खबरें भी फैला रहे हैं। उन्हें स्टैन के फैंस परेशान कर रहे हैं और इसके बाद दोनों एक ही समय पर बेंगलुरु में थे, जहां अब्दू के साथ गलत बर्ताव भी हुआ।
अब्दू की टीम ने मीडिया को यह बताया कि 11 मार्च को दोनों लोग बैंगलुरु में थे, जहां स्टैन का कॉन्सर्ट था। साथ ही अब्दू इसमें जाना चाहते थे लेकिन उन्हें वहां एंट्री नहीं मिली और स्टैन के मैनेजर ने अब्दू से कहा कि वह नहीं चाहते कि अब्दू शो पर आएं।
यह भी कहा जा रहा है कि अब्दू टिकट लेकर शो में जाना चाहते थे, पर उन्हें स्टैन की टीम ने रोक दिया और इतना ही नहीं उन्हें बुरा भला तक बोला गया। अब्दू की टीम के मुताबिक उनकी गाड़ी को स्टैन की टीम ने तोड़ा है। अब्दू की मानें तो उन्हें स्टैन के साथ गाने के लिए दो बड़े ऑफर भी मिले हैं, लेकिन स्टैन ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहते।
बिगबॉस के विनर बनने के बाद अक्सर एमसी स्टैन  सुर्खियों में रहते हैं। पहले उनका इंदौर वाला कॉन्सर्ट कैंसिल हुआ और अब उनका मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एमसी एक प्रोग्राम से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं और उनके फैंस सेल्फी लेने की कोशिश भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनका किसी के साथ झगड़ा हो जाता है और वह अपना आपा खो देते हैं और उसे मारने लग जाते हैं।  

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories