स्वास्थ्य-जीवनशैलीसिगरेट से भी खतरनाक है वैपिंग

सिगरेट से भी खतरनाक है वैपिंग

लाइफस्टाइल– जब कोई सिगरेट का सेवन करता है तो हम उसे सलाह देते हैं कि सिगरेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सिगरेट के सेवन से हमारे फेफड़े प्रभावित होते हैं। वहीं कई लोग सिगरेट की जगह वैपिन का इस्तेमाल करते हैं। लोगों का मानना है कि यह सिगरेट से ज्यादा बेहतर होती है और ई सिगरेट के इस्तेमाल से हमारा शरीर कम प्रभावित होता है।

आज वैपिंग की लोकप्रियता खूब बढ़ गई है। लेकिन क्या आपको पता है कि वैपिंग सिगरेट से अधिक हमारे स्वास्थ्य प्रभावित होता है। जानकारों का कहना है कि वैपिंग रसायन के सूंघने से हमारे फेफड़े प्रभावित होते हैं। फेफड़ों में सूजन आ जाती है और समय के साथ यह हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगते हैं। बताया जा रहा है कि जो लोग वैपिंग करते हैं उनको अस्थमा की बीमारी हो जाती है।
विशेषज्ञ की मानें तो वैप तरल पदार्थों में निकोटिन शामिल होता है। यह एक नशीला रसायन है। यह सीधे हमारे ह्रदय को प्रभावित करता है। जो लोग नित्य इसका सेवन करते हैं उन्हें ह्रदयघात की समस्या अधिक बढ़ जाती है। इसके साथ ही यह कैंसर जैसे गम्भीर रोगों को भी बढ़ावा देता है। वैपिंग की आदत से आपको मुह जीभ गले का कैंसर हो सकता है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories