राष्ट्रीयबतख को पहनाई शाही पोशाक युवक को हुई 2 साल की जेल

बतख को पहनाई शाही पोशाक युवक को हुई 2 साल की जेल

विदेश– थाईलैंड में एक व्यक्ति को दो साल की सजा हुई है। व्यक्ति ने राजशाही पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सूत्रों के मुताबिक यह व्यक्ति कैलेंडर बेंच रहा था। कैलेंडर में शाही पोशाक पहने बतख की तस्वीर थी। लोगों का कहना है कि व्यक्ति ने शाही परिवार का अपमान किया है। व्यक्ति को 26 वर्षीय नाराथॉर्न चोटमानकोंगसिन थाईलैंड के राजा का दोषी बताया गया है।

जानकारी के लिये बता दें साल 2020 से थाईलैंड में राजशाही कानून के तहत 200 लोगों से अधिक गिरफ्तारी हुई हैं। वहीं थाईलैंड में रबड़ से बनी बतख लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों का प्रतीक है। थाईलैंड में कार्यकर्ता लोकतंत्र की मांग करने वाले प्रदर्शनों के दौरान इस प्रतीक का इस्तेमाल करते रहे हैं।
बता दें बतख के कैलेंडर विवाद में युवक को पहले थाईलैंड की अदालत द्वारा 3 वर्ष की सजा सुनाई। बाद में इस सजा को 2 साल कर दिया।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories