अध्यात्ममाफ करना है देवताओं का गुण

माफ करना है देवताओं का गुण

ज्ञान- मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। वह अच्छाई और बुराई के साथ जीवन यापन करता है। जीवन में उसके कर्म ही उसका व्यवहार बनाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो बात-बात पर गलती करते रहते हैं और कई लोग ऐसे स्वभाव के होते हैं जो व्यक्ति की गलती को माफ करने का गुण रखते हैं।

ज्ञानात्माओं का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति गलती करता है। तो यह उस व्यक्ति का स्वभाव नहीं है। क्योंकि इस संसार में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो जानबूझकर गलती करे और लोगों को तकलीफ दे। लेकिन यदि कोई व्यक्ति गलती करने वाले व्यक्ति को माफ नहीं कर पाता और उसकी एक गलती के लिए उसे जीवन पर्यंत सजा देता है। तो उस व्यक्ति का यह व्यवहार उसे क्रूर बनाता है।
क्योंकि आध्यत्म के मुताबिक गलती करना मनुष्य का स्वभाव है। मनुष्य सामाजिक प्राणी है और समाज मे रहने वाले व्यक्ति से गलतियां होना लाजमी है। लेकिन जो व्यक्ति गलतियों को माफ करने का सामर्थ्य रखता है और खुले मन से उस व्यक्ति को अपनाता है। तो उस व्यक्ति को देवताओं के रूप में माना जाता है। क्योंकि गलती माफ करके बिना द्वेष के भाव के व्यक्ति के साथ खड़े होना देवताओं का स्वभाव है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories