Home उत्तर प्रदेश इस जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव, एक की मौत

इस जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव, एक की मौत

46
0

[object Promise]

कासगंज । गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तिरंगा यात्रा आज यहां पर बड़े ही सांप्रदायिक बवाल की भेंट चढ़ गई। इस तिरंगा यात्रा पर सम्प्रदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। इसके बाद से माहौल बिगड़ गया। पथराव तथा आगजनी के बाद भारी मात्रा में पुलिस बल वहां पहुंचा। फायरिंग में घायल दो लोगों में से एक की मौत हो गई।

गणतंत्र दिवस पर समुदाय विशेष के लोगों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तिरंगा यात्रा पर पथराव और फायरिंग से पूरे शहर में बवाल हो गया। कई जगह आगजनी की कोशिश की गई। गोली लगने से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता की मौत हुई है जबकि एक युवक घायल हुआ है। पथराव में आधा दर्जन चोटिल है। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल है।

फिलहाल वहां पर कर्फ्यू जैसा माहौल बना है। तनाव के हालात बने हुए हैं, इलाका छावनी बना हुआ है। डीआइजी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। सांसद राजवीर सिंह और तीन विधायक भी पहुंचे। अतरौली, एटा, मारहरा, छर्रा के बीजेपी विधायक भी कासगंज पहुंचे। एक दर्जन घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

सुबह विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। यह यात्रा मुहल्ला हुल्का में पहुंची तो यहां कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। तो समुदाय विशेष के लोग भड़क उठे। दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए। इस बीच दोनों ओर से मारपीट हुई और पथराव शुरू हो गया।

पथराव में एक युवक को चोट आई है और आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है, जिनमें गंभीर रूप से घायल चंदन की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों वर्ग से आधा दर्जन लोगों को अपनी हिरासत में लिया है। इसके बाद भी शहर में तनाव बरकरार है। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री विकास ने मृतक चंदन गुप्ता के संगठन का कार्यकर्ता होने से इंकार किया।

आपकी मनपसंद कहानियों को फ्री में पढ़कर सुनाएगा Google

घटना की खबर शहर में फैली तो हिंदूवादी एकत्रित हो गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी मोर्चा संभाल लिया और घर की छतों से पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में उपद्रवियों ने तहसील रोड पर भी फायरिंग कर दी। बवाल के दौरान लोगों ने कबाड़ में भी आग लगा दी। आनन-फानन में आग पर काबू पाया गया। इस बवाल के कारण आगरा-मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों का मार्ग बदला गया है।

 

 

जिसमें गोली लगने से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गली शिवालय रेलवे रोड निवासी चंदन गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक प्रिंस घायल हो गया। जिसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। उपद्रवियों के पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हुए है। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल है।

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम आरपी सिंह, एसपी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शहर में पहुंच गए और जगह जगह मोर्चा संभाला।

 

कुछ ही देर में सांसद राजवीर सिंह, कासगंज विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप, मारहरा के विधायक वीरेंद्र, के अलावा आइजी डा. संजीव गुप्ता  एटा और हाथरस के एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। दिनभर शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालत रहे। पुलिस उपद्रवियों को दौड़ाती रही।

देर शाम तक शहर में बवाल होता रहा। मथुरा-बरेली हाई वे से गुजर रहा एक ट्रक, दो मैजिक व तीन स्कार्पियो कार क्षति ग्रस्त हुई हैं। शहर में हुए पथराव के बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया है। विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़का प्रतिशोध। समुदाय विशेष के एक धर्मस्थल को किया आग के हवाले। समय रहते आग पर पाया काबू, मामूली नुकसान।

 

पेट्रोल पंप के पास कबाड़े में आग लगाकर फैलाई दहशत

बवाल के दौरान शहर के बस स्टेट रोड पर पेट्रोल पंप के बिल्कुल पास उपद्रव करने वालों ने कबाड़े मे आग लगा दी। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बवाल के बाद कासगंज शहर में पुलिस की ओर से कर्फ्यू जैसा माहौल बना दिया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। जनपद के सभी थानों की पुलिस को कासगंज पहुंचने के लिए कहा गया हैै।

आगरा के एडीजी अजय आनन्द ने बताया कि हालात को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के भी इलाके की पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया है. आरएएफ को भी मौके पर भेजा रहा हैं। इस दौरान मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी लोगों को दुकानें बंद करने का आदेश लाउडस्पीकर से दे रहे है। वहीं प्रशासन जनता से अनुरोध कर रहे है कि इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। फिलहाल हाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।