राष्ट्रीयमोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकसित हो रहा भारत, राजस्थान...

मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकसित हो रहा भारत, राजस्थान में अपार संभावनाएं: ब्रिटेन के सांसद ब्लैकमैन

ब्रिटिश सांसद और पद्मश्री बॉब ब्लैकमैन ने बुधवार को जयपुर में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम और मजबूत नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। भारत-ब्रिटेन के व्यापारिक संबंध बहुत मजबूत हुए हैं, जो भविष्य में और मजबूत होंगे। दोनों देश एक-दूसरे की मदद से तेजी से आगे बढ़ेंगे। ब्लैकमैन बुधवार को जयपुर में थे। अपने दौरे के दौरान वह आमेर का किला, राजस्थान विधानसभा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के आवास गए। उन्होंने कहा, आमेर, जयपुर और पूरा राजस्थान बहुत खूबसूरत है, यहां के किले, महल ऐतिहासिक हैं और लोग और आतिथ्य बहुत अच्छा है। राजस्थान में हर क्षेत्र में भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।

ब्लैकमैन ने भाजपा राजस्थान अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ उनके आवास पर मुलाकात की। पूनिया ने उन्हें भगवान कृष्ण की मूर्ति भेंट की। पूनिया ने कहा कि बॉब ब्लैकमैन ब्रिटेन में भारत और भारतीयों के हितों के समर्थक हैं। उन्होंने संसद से लेकर सार्वजनिक कार्यक्रमों तक कश्मीर के मुद्दे पर भारत का समर्थन किया। जयपुर की धरती पर मैं समस्त राजस्थानवासियों की ओर से उनका हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं।

इससे पहले बॉब ब्लैकमैन ने आमेर किले का दौरा किया, और इसकी ऐतिहासिक कला और सुंदरता की सराहना की। आमेर का किला पहुंचने पर सतीश पूनिस और आमेर वासियों ने पगड़ी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बॉब ब्लैकमैन के साथ सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, विधायक निर्मल कुमावत, गोपीचंद मीणा समेत भाजपा के तमाम विधायक मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से उन्होंने विधानसभा में मुलाकात की। उन्होंने राज्य सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा, लालचंद कटारिया से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories