[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘जीवाश्म ईंधन ने भारत की वार्षिक मुद्रास्फीति दर में 20 फीसदी का योगदान दिया’
राष्ट्रीय

‘जीवाश्म ईंधन ने भारत की वार्षिक मुद्रास्फीति दर में 20 फीसदी का योगदान दिया’

admin
Last updated: April 17, 2026 12:01 pm
admin
Share
SHARE

जीवाश्म ईंधन से संबंधित वस्तुओं- परिवहन और घरेलू ऊर्जा ने अप्रैल और मई 2022 के बीच भारत की वार्षिक मुद्रास्फीति दर में लगभग 20 प्रतिशत का योगदान दिया है। कैंब्रिज इकोनोमेट्रिक्स की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। उस समय, भारत की वार्षिक मुद्रास्फीति दर (सीपीआई) सात से आठ प्रतिशत के बीच थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी 2021 और अगस्त 2022 के बीच, ईंधन और बिजली की कीमतें भारत में कुल उपभोक्ता कीमतों (12 प्रतिशत) की तुलना में लगभग पांच गुना तेजी से (57 प्रतिशत) बढ़ीं। यह उपभोक्ता खर्च में परिलक्षित हुआ था।

उदाहरण के लिए, दिल्ली क्षेत्र में परिवारों ने पिछले वर्ष की तुलना में 2022 में ईंधन और बिजली पर 25 प्रतिशत अधिक खर्च किए जाने का अनुमान लगाया है, और यह 2020 की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक लगभग 4,100 रुपये है। ग्रामीण परिवारों के लिए यह उनकी आय के अनुपात के रूप में ऊर्जा पर उनके उच्च खर्च को देखते हुए और भी स्पष्ट था। यह इस तथ्य के बावजूद है कि भारत सरकार ने वैश्विक जीवाश्म ईंधन मूल्य वृद्धि के पूर्ण प्रभाव से घरों को बचाने के लिए सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 0.5 प्रतिशत के बराबर बजट रखा है। हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित जी20 एनर्जी ट्रांजिशन वर्किं ग ग्रुप की चर्चा अगले 15-20 वर्षो तक जीवाश्म ईंधन के निरंतर उपयोग पर संपन्न हुई।

रिपोर्ट के प्रमुख लेखक कार्ल हेनमैन ने कहा, “नवीकरणीय ऊर्जा की लागत पिछले एक दशक में तेजी से गिर रही है। अब यह एक सर्वविदित तथ्य है कि जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन की तुलना में नवीकरणीय ऊर्जा अब बहुत सस्ती है। वास्तव में, भारत इसके लिए दुनिया के सबसे सस्ते स्थानों में से एक है। नई नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं और इन लागतों में केवल और गिरावट आने की उम्मीद है।”
उन्होंने कहा, “ग्रिड में नवीकरणीय ऊर्जा का एक बढ़ा हिस्सा भी आरबीआई के अनुसार थोक कीमतों में गिरावट का परिणाम है। इससे भारत में नीति निमार्ताओं को नवीकरणीय ऊर्जा पर खर्च बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह देश को संकट में डालने के बजाय बिजली उत्पादन के मामले में मुख्य आधार बन जाए। महंगी ऊर्जा, अनिवार्य रूप से मुद्रास्फीति बढ़ाएगी।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article किसी एक व्यक्ति या एक विचारधारा से नहीं बनता देश- मोहन भागवत
Next Article भूमध्य सागर में जहाज की तबाही के बाद 73 प्रवासी लापता, उन्हें मृत माना गया : आईओएम

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?