देश:- अदानी समूह के शेयरों में बीते कई दिनों से भारी गिरावट दर्ज हुई है। इसी परिपेक्ष्य में विपक्ष के नेता लगातार बैठक कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को सदन में उठाने के लिए बैठक कर रहे हैं।इस बैठक में हम आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा, ”रणनीति बनाने के लिए विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं की 10 बजे विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी के संसद भवन स्थित चैंबर में बैठक होगी। हमारी मांग अब भी वही है कि केवल एक स्वतंत्र जाँच से ही एलआईसी, एसबीआई जैसी अन्य संस्थाएँ बचाई जा सकती है, जिन्हें पीएम ने अदानी समूह में निवेश करने के लिए बाध्य किया।

