देश- बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई। दोनों सदनों में अपने संयुक्त अभिभाषण के दौरान वह बोलीं आज भारत काफी बदल गया है। देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के कार्यकाल को 9 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान सरकार ने धारा 370 को हटाने से लेकर तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं को खत्म करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हर ओर हमारी वाह वाही हो रही है। नए युग के निर्माण हेतु भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन यह सम्भव तभी होगा जब हम निरंतर इसके लिए काम करते रहेंगे। साल 2047 में भारत विश्व स्तर पर अपनी अनोखी छवि स्थापित करेगा। हमारा भारत ऐसा बनेगा जिसका भविष्य उज्जवल होगा। गरीबी खत्म होगी। मध्य वर्ग के लोग मजबूत होंगे और हर ओर भारत की ध्वजा लहराएगी।
यह समय भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मेरी सरकार ने सदैव लोगों के हित हेतु काम किया। जब पहली बार मेरी सरकार बनी तो उसने सबका साथ और सबका विकास के लक्ष्य के साथ काम शुरू किया। तब से अबतक 9 वर्ष पूर्ण हुए हैं। आज भारत का आत्मविश्वास आसमान पर है। लोग हमें गर्व के साथ देखते हैं। हमारे देश मे भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। आज हम अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरे हैं।
उन्होंने आगे कहा, आज भारत मे जो सरकार है वह विकास के मॉडल पर कार्य कर रही है। तीव्रता से देश आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान है। सरकार महिलाओं के मार्ग में आने वाली बाधाओं को खत्म करने में जुटी हुई। मुझे यह देखकर गर्व महसूस होता है कि आज हमारी बहन, बेटियां विश्व स्तर पर अपने पराक्रम की पताका लहरा रही हैं।
