Tech खबरेंकहीं आप ना हो जाएं Hi Mum का शिकार, कैसे रहें सावधान

कहीं आप ना हो जाएं Hi Mum का शिकार, कैसे रहें सावधान

डेस्क। हैकर्स जहां वॉट्सऐप पर अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वहीं अब ठग परिवार का सदस्य होने का दिखावा कर लोगों को अपना जाल में फंसा रहे हैं और मोटी रमक भी लूट ले रहे हैं।
 द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, इस समय ‘Hi Mum’ नाम का स्कैम चर्चा में है और जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया में सैकड़ों वॉट्सऐप यूजर्स को $7 मिलियन या 57 करोड़ रुपये से अधिक का चूना भी लगा हुआ है।
ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता और प्रतिस्पर्धा आयोग (ACCC) की माने तो इसके अनुसार, पिछले तीन महीनों में इस घोटाले से पीड़ितों की संख्या में दस गुना की वृद्धि हुई है।
जानिए कैसे काम करता है Hi Mum स्कैम?
इस खतरनाक घोटाले की शुरुआत पीड़ित को वॉट्सऐप पर एक परिवार के सदस्य या दोस्त के रूप में यह दावा करने वाले मैसेज से होती है कि उन्होंने अपना फोन खो दिया है या फिर ये डैमेज हो गया है। एक बार जब वे पीड़ित का विश्वास जीत लेते हैं, तो वे कहेंगे कि उन्हें मदद की सक्त जरूरत है, जो ज्यादातर मामलों में पैसों से जुड़ी हुई होती है। पीड़ित तब उन्हें यह सोचकर पैसे भेजता है कि वे अपने बेटे/बेटी की मदद कर रहे हैं और हकीकत में उन्हें ठगी का शिकार बनाया जा रहा होता है।
भारत में फिलहाल इस तरह के घोटालों की कोई शिकायत नहीं मिली है। भारतीयों के लिए इसे एक चेतावनी के रूप में लिया जाना चाहिए क्योंकि भारत भी पिछले कुछ वर्षों में साइबर धोखाधड़ी में वृद्धि दर्ज कर रहा है। 
यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स भी दे रहे हैं, जो आपको ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने से बचने में काफी मददगार साबित हो सकती हैं।
– अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को प्राइवेटकर दें।  
– जिन वेबसाइटों पर आप भरोसा नहीं करते, उनके साथ अपना पर्सनल नंबर साझा न करें।
– अपना ओटीपी किसी से भी शेयर न करें।
– अपने बैंक कार्ड डिटेल्स जैसे पिन और सीवीवी दूसरों के साथ कभी भी शेयर न करें।
– केवल विश्वसनीय और सुरक्षित वेबसाइटों से ही खरीदारी करें।
– सुरक्षित ब्राउजर्स से इंटरनेट एक्सेस करें।
– अनजान नंबरों से आने वाले कॉल का जवाब न दें, जिसपर आपको संदेह लगे।
– लेटेस्ट फर्मवेयर अपडेट के साथ अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप को अपडेट भी रखें।
– वॉट्सऐप पर अनजान कॉन्टैक्ट्स द्वारा शेयर किए गए यूआरएल पर कभी भी क्लिक न करें।
– सोशल मीडिया पर यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जो स्वयं को आपका मित्र या परिवार का सदस्य कहता है, तो हमेशा उनकी पहचान को सत्यापित करें।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories