डेस्क। राजकुमार राव ( Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ मोनिका ओ माई डार्लिंग’ (Monica O My Darling) को लेकर चर्चा में आए हैं। वहीं आने वाली यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सस्पेंस थ्रिलर के साथ कॉमेडी क्राइम ड्रामा आपको भरपूर्ण देखने को मिलने वाला है।
राजकुमार के साथ इस फिल्म में हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और राधिका आप्टे ( Radhika Apte) भी लीड रोल में नज़र आ रहीं हैं। इसके साथ ही इस फिल्म का एक नया पोस्टर जारी कर निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। वहीं नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए यह बताया है कि यह फिल्म 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
आपको यह भी बता दें कि इस फिल्म का टीजर पहले ही जारी किया गया था जिसमें राजकुमार का एक अलग अंदाज देखने को मिला। अब नेटफ्लिक्स ने राजकुमार का पोस्टर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘कोई राजकुमार राव को बताओ कि वह पहले ही हमारे दिलों में रहते हैं, उन्हें उसे जकड़ने की कोई जरूरत नहीं है।
मोनिका ओ माई डार्लिंग’ फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है वहीं वसन नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘स्पॉटलाइट’ और ‘रे’ का निर्देशन करने के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं इस फिल्म की कहानी को योगेश चंडेकर ने लिखी है, जो ‘अंधाधुंध’ जैसी फिल्म के लेखन के लिए काफी फेमस हैं।
इस फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे के अलावा सिकंदर खेर, भगवती पेरुमल, आकांक्षा रंजन कपूर, सुकांत गोयल, और जैन मैरी खान भी है।
राजकुमार ‘ मोनिका ओ माई डार्लिंग’ सीरीज के बाद नेटफ्लिक्स की एक और सीरीज ‘गुलाब्स ऐंड गन्स’ में भी दिखने वाले हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि ‘गुलाब्स ऐंड गन्स’ एक कॉमिक थ्रिलर फिल्म है जिसमें राजकुमार के साथ ही दुलकर सलमान और आदर्श गौरव भी नजर आएंगे। वहीं राजकुमार की आने वाली फिल्म के बारे में बात करें तो,वह जाह्नवी कपूर के साथ ‘मिस्टर ऐंड मिसेज माही’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक क्रिकेटर की भूमिका में होंगे।