मनोरंजन– साउथ एक्टर नागार्जुन अपनी फिल्मों के लिये जाने जाते हैं। उनकी एक्टिंग और दमदार एक्शन फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं। लेकिन अब नागार्जुन ने हिंदी फिल्मों को दिली सुकन बताया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें हमेशा एक ऐसे मौके की तलाश रहती हो जो सुकून से भरा हो और बॉलीवुड ऐसा ही है।
हिंदी फिल्में सुकून का अनुभव करवाती है। शायद यही कारण था की मैने ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा’ में काम किया। यह फ़िल्म पौराणिक कथाओं पर आधारित थी और इस फ़िल्म में काम करने से एक बेहतरीन अनुभव हुआ। मुझे इस फ़िल्म ने शानदार भूमिका निभाने का मौका मिला। यह मेरे लिये अच्छा अनुभव रहा है।
मैंने हमेशा बालीवुड में खास भूमिकाएं निभाई हैं। मैंने शुरुआत से जो भी किया है, उसमें मेरे लिए सबसे अहम लोगों का मनोरंजन करना है। जो भी भूमिकाएं मैंने निभाई है, वे मेरी तलाश में आई, मैं कभी उनकी तलाश में नहीं गया।’ उन्होंने कहा, ‘यहां बालीवुड में काम करने के लिए मुझे ऐसे मौके की तलाश थी जो मुझे दिली सुकून दें।
बताते चलें नागार्जुन ‘शिवा’, ‘खुदा गवाह’, ‘क्रिमिनल’ और ‘जख्म’ जैसी बालीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी आखिरी बालीवुड फिल्म जेपी दत्ता की 2003 में आई ‘एलओसी : करगिल’ थी।
