स्वास्थ्य-जीवनशैलीआसमान छूते सिलेंडर से बचने के केवल हैं ये उपाय

आसमान छूते सिलेंडर से बचने के केवल हैं ये उपाय

 

डेस्क। आज सिलेंडर के दाम आसमान पर पहुँच चुके हैं। ऐसे में रसोई गैस का प्रयोग संभल कर करने में ही आपकी भलाई है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिससे आप अपने रसोई गैस को ख़त्म होने से पहले ही बचा पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स जिससे आपका खाना भी सही तरीके से बनेगा और रसोई गैस की बचत भी होगी।

नॉन स्टिक पैन

गैस की बचत करने के लिए आपके पास एक तरीका ये है कि आप नॉन स्टिक पैन का प्रयोग खाना बनाने के लिए करें। यह आपकी गैस की बचत करने में बहुत कारगर साबित होगा। वहीं नॉन स्टिक पैन में खाना पकाने से खाना बिल्कुल परफेक्ट बनता है और जलता या चिपकता भी नहीं है।

फ्रिज से निकले खाने को ऐसे पकाएं

दूध, सब्‍जी या फ्रिज से निकाला हुआ कोई भी सामान आपको सीधा गैस पर नहीं चढ़ाना है। उसे पहले बाहर 1 से 2 घंटे के लिए रख दें ऐसा करने से आपका खाना रूम टेम्परेचर पर आ जाएगा और इससे आपका खाना गैस पर अधिक समय नहीं लेगा।

प्रेशर कुकर

दाल, मीट, चिकन और कई सब्जियों को किसी और बर्तन में उबालने में अधिक समय जाता हैं, वहीं कुकर इसे किसी और बर्तन के मुकाबले कम समय में ही पकाने की क्षमता रखता है। इसके अलावा अगर आप कुकर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसे माइक्रोवेव में सेमी कुक भी कर सकते हैं। 

ढक कर पकाएं

आपको हमेशा खाना ढक कर ही पकाना चाहिए। इससे आपका खाना जल्दी ही पक जाएगा और गैस भी कम लगेगी। इसके साथ में हमें यह ध्यान रहे जब आप खाना पका रहे हों तो खाना पकाने वाला बर्तन एकदम सूखा हुआ होना चाहिए। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories