Gujarat election: इस साल के अंत मे गुजरात मे विधानसभा चुनाव होने को है। सत्ताधारी दल भाजपा गुजरात में विगत 30 साल से राज कर रही है वही कांग्रेस भाजपा को उखाड़ फेंकने के प्रयास में बीते 27 साल से लगी हुई है। साल 2017 के चुनाव में गुजरात कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन देंखने को मिला और वह भाजपा के सामने एक बड़े विपक्षी दल के रूप में उभर कर आई। लेकिन इस बार गुजरात के चुनाव में एक अलग नजारा देखने को मिल सकता है। क्योंकि अबकी बार गुजरात की राजनीति में आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम की एंट्री हुई है।
जहां एआईएमआईएम की नजर मुस्लिम वोट बैंक पर है वही आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल के बलबूते पर जनता को अपनी ओर करना चाह रही है। दिल्ली की जनता का दिल जीतने की कोशिश में लगे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल बैक टू बैक दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। वही खुद को मजबूत बनाने के लिए जनता से सीधा संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप मे अपनी पार्टी को भाजपा के सामने मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में खड़ा करना चाहते हैं। उनका मुख्य फोकस गुजरात के युवा वोटबैंक पर अपना वर्चस्व स्थापित करना है।
वही अब अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए अपनी पार्टी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि “आप” गुजरात में तेज़ी से बढ़ रही है। भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। क्या ये सच है कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को CM चेहरा घोषित करने जा रही है? भूपेन्द्रभाई पटेल के काम से क्या भाजपा भी नाराज़ है?
अरविंद केजरीवाल सीधे तौर पर यह दावा कर रहे हैं कि गुजरात मे अगला मुख्यमंत्री चेहरा भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह हो सकते हैं। केजरीवाल के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर कहता है यह भ्रामक खबर है अगर अमित शाह गुजरात चले गए तो मोदी का क्या होगा। एक यूजर अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को उत्तरप्रदेश में मिली करारी हार को इंगित करते हुए कहता है कि “आप” गुजरात में तेज़ी से बढ़ रही है। भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। क्या वैसे ही जैसे उत्तर प्रदेश में तेजी से दौड़ रही थी ?