Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है इसके साथ ही राष्ट्रीय दलों के नेताओं ने राज्य की ओर रुख करना शुरू कर दिया है, शीर्ष दलों के नेता क्षेत्र में अपनी जगह बनाने में लगे हैं।
बता दें कि बुधवार को, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी उन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं जिनका उनके संबंधित दल भी सामना करने में लगे हैं पर इससे उभरना दोनों ही पार्टी के नेताओं के लिए बहुत मुश्किल भरा होने वाला है।
जहां विपक्षी कांग्रेस आंतरिक संघर्ष का सामना कर रही है, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा को अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और हिंदू कार्यकर्ताओं के क्रोध का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार रात कर्नाटक पहुंचे और सिद्धारमैया के युद्धरत गुटों और राज्य इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार के साथ उन्होंने एक बैठक भी की है। पार्टी सूत्रों की माने तो राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से नेताओं से सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने के लिए भी कहा है।
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों को स्पष्ट निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह प्रतिस्पर्धा में शामिल न हों जिससे भाजपा को फायदा मिले।
वहीं दूसरी ओर अमित शाह बुधवार देर रात बेंगलुरु पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबित उनकी यात्रा कार्यक्रम में कोई राजनीतिक बैठक शामिल नहीं है। पर कुछ सूत्रों ने कहा है कि अमित शाह जमीनी रिपोर्ट लेंगे और भाजपा के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं और हिंदू कार्यकर्ताओं के गुस्से पर राज्य नेतृत्व पर सवाल भी उठाने वाले हैं।
बता दें कि अमित शाह बुधवार रात 11 बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे।
वे ताज वेस्ट होटल में रुकने वाले हैं।
फिर अमित शाह गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ‘संकल्प से सिद्धि’ सम्मेलन में भाग शामिल होने वाले हैं।
इसके बाद दोपहर 2.35 बजे वह नई दिल्ली लौटेंगे।
