[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » केंद्र पर भड़की ममता बोलीं खाड़ी को पार करना होगा और मगरमच्छ तुम्हें काट लेंगे फिर रॉयल बंगाल टाइगर से होगा सामना
politics

केंद्र पर भड़की ममता बोलीं खाड़ी को पार करना होगा और मगरमच्छ तुम्हें काट लेंगे फिर रॉयल बंगाल टाइगर से होगा सामना

admin
Last updated: April 17, 2026 12:17 pm
admin
Share
SHARE

 

डेस्क। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला किया है और कई सवाल भी उठाए हैं। बता दें इस समय कई कारणों को लेकर दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं। ममता ने सवाल किया है कि उनके गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी को भुवनेश्वर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान क्यों ले जाया गया। उन्होंने इसको लेकर कहा कि यह बंगाल के लोगों का “अपमान” है, जिसे भाजपा महाराष्ट्र के बाद अपने अधिकार में लेने की कोशिश में लगी है।

ममता बोलीं, “आपको उन्हें ऐसे अस्पताल में क्यों ले जाना है जो केंद्र सरकार से जुड़ा है? ईएसआई अस्पताल क्यों? कमांड अस्पताल क्यों? इरादा क्या है, क्या यह बंगाल के लोगों का अपमान नहीं है? आपको क्या लगता है? क्या केंद्र निर्दोष है और सभी राज्य चोर हैं? उन्होंने आगे कहा कि आप(केंद्र) राज्यों की वजह से हैं.” 

एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती पार्थ चटर्जी को वहां से भुवनेश्वर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है जिसको लेकर TMC के कई नेताओं ने सवाल उठाए हैं।

ममता बनर्जी ने आगे एक और चेतावनी देते हुए बीजेपी से कहा कि  महाराष्ट्र इस बार नहीं लड़ पाया है. वे कहते हैं कि महाराष्ट्र के बाद यह छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल होगा पर यहां आने के लिए आपको बंगाल की खाड़ी को पार करना होगा और मगरमच्छ काट लेंगे तुमको फिर सुंदरबन में रॉयल बंगाल टाइगर तुम्हें काटेगा। उत्तरी बंगाल में हाथी तुम्हारे ऊपर लुढ़केंगे”।

बता दें कि सीएम बनर्जी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मीडिया ने दावा पेश किया है कि ममता ने गिरफ्तारी के बाद पार्थ चटर्जी की कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह “भ्रष्टाचार या किसी भी गलत काम” का समर्थन नहीं करती हैं और भाजपा गलत है अगर उसे लगता है कि वह एजेंसियों का उपयोग करके मेरी पार्टी को तोड़ सकती है तो सच्चाई “बाहर आनी चाहिए, लेकिन एक समय सीमा के भीतर रहिए।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सीएम खट्टर बोले: एक हो सकता है भारत-पाक और बांग्लादेश
Next Article कोर्ट में सुनवाई से पहले वेटिंग रूम में कपल ने किया तीन बार सेक्स , गार्ड रह गया रोकता

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?