राष्ट्रीयमोदी और शाह ने लोकतंत्र निलंबित किया आप सांसदों की बात कर...

मोदी और शाह ने लोकतंत्र निलंबित किया आप सांसदों की बात कर रहे

राजनीति: आज यानी मंगलवार के दिन 19 सांसदों को राज्यसभा में चल रहे मानसून सत्र सेबाकी दिनों की कार्यवाही के लिये निलंबित कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एनआईए से मिली जानकारी के अनुसार सदन के वेल में पहुंचने और नारेबाजी करने के चलते इन सांसदों को निलंबित किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा से जिन 19 सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें सात सांसद तृणमूल कांग्रेस के, छह सांसद डीएमके के, तीन सांसद टीआरएस के, दो सांसद सीपीएम के और एक सांसद सीपीआई के हैं। बता दें इससे पहले कल 7 सांसदो को सदन से निलंबित किया गया था।
बता दें कल जिन सांसदों को निलंबित किया गया था वह बढ़ती महंगाई और जीएसटी के सन्दर्भ में सरकार के विरोध में सदन में तख्तियां दिखा कर प्रदर्शन कर रहे थे।कल कांग्रेस सांसद मनिक्कम टैगोर टीएन प्रथापन,जोथिमनी एवं राम्या हरिदास महंगाई के मुद्दे पर सदन में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 
ओम बिरला ने उन्हें चेतावनी देते हुये निलंबित किया उन्होंने कहा था यदि आपको प्रदर्शन करना है तो आप सदन के बाहर प्रदर्शन करे। इस निलंबन के बाद टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा मोदी और शाह ने लोकतंत्र को निलंबित किया है आप सांसदों की क्या बात कर रहे हैं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories