[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Jaisalmer News : सरहद तक पहुंची ED जांच की आंच, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
राष्ट्रीय

Jaisalmer News : सरहद तक पहुंची ED जांच की आंच, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

admin
Last updated: April 17, 2026 12:22 pm
admin
Share
SHARE

Contents
जिला अध्यक्ष तंवर ने मोदी पर लगाए आरोपयूथ प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस यूथ उतरा सड़कों परगुरुवार को रैली निकालकर किया गया था विरोध प्रदर्शन

Rajasthan News जैसलमेर । नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से की जा रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की पूछताछ के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को जैसलमेर में भी कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। जैसलमेर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उधर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीन फ़क़ीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के एयर फोर्स चौराहा पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।

जिला अध्यक्ष तंवर ने मोदी पर लगाए आरोप

जिलाध्यक्ष तंवर का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा गलत मंशा से कार्यवाही की जा रही है। राहुल गांधी बेदाग हैं। भाजपा नेता षड्यंत्र कर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की साज़िश रच रहे हैं। भाजपा का यह रवैया लोकतंत्र के लिए घातक है। ईडी केंद्र सरकार के दबाव में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए राहुल गांधी को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं। इस दौरान राज्य महिला आयोग अंजना मेघवाल, पूर्व नगर परिषद सभापति अशोक तंवर, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस यूथ उतरा सड़कों पर

यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के एयर फोर्स चौराहा पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता ‘मैं भी राहुल’ के पोस्टर लिए दिखे। उन्होंने कहा कि हम सभी राहुल गांधी हैं और मोदी सरकार हम पर भी झूठे मुकदमे कर जेल में डाले। फकीर ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी को ईडी द्वारा बिना वजह परेशान किया जा रहा है। उसके साथ ही AICC के कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को घुसने ही नहीं दिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस तानाशाही पर उतर आई है। इसके विरोध में हमने यह प्रदर्शन किया है।

गुरुवार को रैली निकालकर किया गया था विरोध प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED दफ्तर में तलब करने के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। इसके चलते गुरुवार को देशभर के साथ ही राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के हनुमान चौराहा स्थित गांधी दर्शन से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई थी। शुक्रवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर धरना प्रदर्शन कर नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article महंगा हुआ LPG गैस कनेक्शन, अब चुकाने होंगे इतने रुपये
Next Article मोदी सरकार में युवा बने मजाक, इकॉनमी हुई बर्बाद :- ओवैसी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?