राष्ट्रीयगर्मी में हो रहे बदन पर दाने कहीं ये Monkey Pox वायरस...

गर्मी में हो रहे बदन पर दाने कहीं ये Monkey Pox वायरस तो नहीं, कोरोना से भी खतरनाक

डेस्क। Covid-19 महामारी से अभी दुनिया के कई देश जूझ ही रहे हैं। कि विदेशों में एक नए वायरस ने जन्म ले लिया है। यह वायरस भी जानलेवा और आसानी से संक्रमण फैलाने वाला बताया जा रहा है। बता दें कोरोना के बाद Monkeypox नामक एक बीमारी के एक दर्जन से अधिक संदिग्‍ध मामले कनाडा के क्यूबेक प्रांत में पाए गए हैं। 

इन मामलों के मिलने के बाद से ही स्वास्थ्य अधिकारी Monkeypox के मामलों की जांच कर रहे हैं। अभी तक कि रिपोर्ट के मुताबिक यह एक दुर्लभ लेकिन संभावित रूप से गंभीर वायरस बताया जा रहा है। 

किन देशों में मिले हैं मामले

इस गंभीर Monkeypox के मामले US के साथ ही ब्रिटेन, पुर्तगाल और स्पेन आदि देशों में देखने को मिले हैं। 

यूरोपीय स्वास्थ्य अधिकारी की माने तो, इस सप्ताह के शुरू में इसके दर्जनों मामलों दर्ज किए गए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को एक व्यक्ति में Monkeypox के संक्रमण की पुष्टि की है, जो हाल ही में कनाडा की यात्रा से लौटीं थी। बता दें कि इस वायरस के मिलने के बाद से ही क्यूबेक शहर में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी कम से कम 13 मामलों की जांच में लगे हुए हैं।

सीबीसी ने इस वायरस को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में अगर जांच की जाएं इस बीमारी के अन्‍य मामलों के होने की पुष्टि हो सकती है।

खबरों की माने तो जहां-जहां इन बीमारियों का इलाज किया गया है, उन क्लिनिक को सील कर दिया गया है। 

जानिए इस बीमारी के लक्षण

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मिताबिक यह बीमारी फ्लू जैसे लक्षणों जैसे बुखार, मांसपेशियों में दर्द और सूजन लिम्फ नोड्स से शुरू होती है, इससे पहले चेहरे और शरीर पर चिकन पॉक्स जैसे दाने हो जाते हैं।

कैसे फैलती है ये बीमारी

सीडीसी ने बताया कि, कोरोना वायरस की तरह ही यह बीमारी भी किसी संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक तरल पदार्थ या घावों या फिर शेयर किए गए सामान (जैसे कपड़े और बिस्तर) के डायरेक्ट कंटैंक्ट में आने से होती है।  रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, मंकीपॉक्स के मामले सबसे अधिक यौन संपर्क में आने से फैल रहे हैं। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories